RBSE 12th History Modal Paper 1

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर; दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही माने।
    खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न उत्तर की शब्द सीमा
    1-10 1 20 शब्द
    11-18 2 40 शब्द
    19-27 4 100 शब्द
    28-30 6 200 शब्द
  6. प्रश्न क्रमांक 28 से 29 में आन्तरिक विकल्प है।
  7. प्रश्न क्रमांक 30 का उत्तर भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए। यह 6 अंक का है।
खण्ड – अ
प्रश्न 1.
यात्रियों का राजकुमार किसे कहा जाता है? [1]
प्रश्न 2.
शुंग वंश का संस्थापक कौन था? [1]
प्रश्न 3.
राजतंरगिणी के लेखक का नाम बताइए। [1]
प्रश्न 4.
सुदर्शन झील का जीर्णोद्वार करने वाले शक शासक का नाम बताइए। [1]
प्रश्न 5.
नागार्जुन को भारत का आइन्सटीन” क्यों कहा जाता है? [1]
प्रश्न 6.
गांधार मूर्तिकला की कोई एक प्रमुख विशेषता बताइए। [1]
प्रश्न 7.
मेवाड़ के किस शासक का राजतिलक होली के त्योहार के दिन हुआ? [1]
प्रश्न 8.
तराइन का प्रथम युद्ध किस वर्ष लड़ा गया? [1]
प्रश्न 9.
रावचन्दसेन को प्रताप को अग्रगामी क्यों कहा जाता है? [1]
प्रश्न 10.
राणा कुम्भा द्वारा “विजय स्तम्भ” का निर्माण किस विजय की स्मृति में करवाया गया? [1]
खण्ड – ब
प्रश्न 11.
सभा व समिति में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [2]
प्रश्न 12.
वर्तमान में कौन से ऐतिहासिक एवं साहित्यिक स्त्रोत न्यायिक साक्ष्य के रूप में भी मान्य है? [2]
प्रश्न 13.
नालन्दा विश्वविद्यालय की कोई दो विशेषताएँ बताइए। [2]
प्रश्न 14.
यूनानी सिक्कों की वे दो विशेषताएँ बताइए, जो वर्तमान में भी सिक्कों पर दिखाई देती है? [2]
प्रश्न 15.
यदि आप खानवा के युद्ध में राणा सांगा के स्थान पर होते तो किन त्रुटियों से बचने का प्रयास करते? [2]
प्रश्न 16.
“नीले पानी की नीति” से आप क्या समझते है? [2]
प्रश्न 17.
राष्ट्रवाद के उदय के कोई दो कारण लिखिए। [2]
प्रश्न 18.
सम्प सभा की स्थापना किसने की? इसका मुख्य उद्देश्य क्या था? [2]
खण्ड – स
प्रश्न 19.
इतिहास लेखन में अभिलेखों का क्या महत्त्व है? [4]
प्रश्न 20.
वर्तमान समय में अशोक के धम्म की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए। [4]
प्रश्न 21.
कनिष्क को “दूसरा अशोक” क्यों कहा जाता है? [4]
प्रश्न 22.
अलाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ पर आकमण करने के कोई चार कारण लिखिए। [4]
प्रश्न 23.
1857 ई. की कान्ति के परिणाम लिखिए। [4]
प्रश्न 24.
“दस्तक” से क्या अभिप्राय है? इसका दुरूपयोग किस प्रकार किया जाता था? [4]
प्रश्न 25.
स्वामी दयानन्द सरस्वती की वे कौन सी शिक्षाएँ हैं जो वर्तमान पीढ़ी को नवीन दिशा प्रदान कर सकती है समझाइए। [4]
प्रश्न 26.
राजस्थान में 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम में यदि देशी रियासतों का कान्तिकारियों को सहयोग प्राप्त होता तो परिणाम भिन्न होता। स्पष्ट कीजिए। [4]
प्रश्न 27.
मत्स्य संघ का वृहत राजस्थान में विलय किस प्रकार हुआ? उल्लेख कीजिए। [4]
खण्ड – द
प्रश्न 28.
गुप्तकालीन कला, साहित्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में हुई उन्नति का वर्णन कीजिए। [6]
अथवा
चोल कालीन कला एवं साहित्य के विकास का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29.
भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में सविनय अवज्ञा आन्दोलन का महत्त्व बताइए। [2+2+2=6]
अथवा
असहयोग आन्दोलन का विस्तार से वर्णन कीजिए।
प्रश्न 30.
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों को अंकित कीजिए। [1+1+1+1+1+1=6]
  1. धौलावीरा
  2. पाटलीपुत्रे
  3. प्रयाग
  4. अमृतसर
  5. शिमला
  6. पूना

Post a Comment

कोई सवाल हैं, बेझिझक होकर पूछें, हम आपकी जरूर सहायता करेंगे |

और नया पुराने