अब उड़ेगी जियो की नींद, यह कंपनी देगी लाइफटाइम FREE वॉइस कॉलिंग


अब उड़ेगी जियो की नींद, यह कंपनी देगी लाइफटाइम FREE वॉइस कॉलिंग


नई दिल्ली (29 नवंबर):शायद आपको यह खबर झूठ लग रही होगी, क्योंकि रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद सभी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक सस्ता प्लान लेकर आई हैं। ऐसे में बीएसएनएल अब एक अन्य प्लान लॉन्च करने जा रहा है, जो कि अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान हो सकता है।
जानते हैं क्या है ये प्लान...
- बीएसएनएल ने हाल ही में कहा था कि वह जल्द ही अपने आने वाले फ्री लाइफटाइम वॉयस कॉल्स की सेवा के बारे में घोषणा कर देंगे। यह सेवा 2017 के शुरुआत में ही लॉन्च हो जाएगी। बीएसएनएल का यह नया ऑफर केवल जियो को ही नहीं, बल्कि अन्य टेलिकॉम की भी नींदें उड़ा देगा।
- बीएसएनएल ने हाल ही में अपना 'फ्रीडम प्लान' पेश किया था, जिसके तहत यूज़र्स को 25 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कालिंग कर सकते हैं वो भी पूरे दो सालों के लिए। यह सुविधा यूज़र्स को 136 रुपए में मिलेगी जो कि लोकल और एसटीडी दोनों के लिए मान्य होगी। इस प्लान के साथ बीएसएनएल 1जीबी फ्री डाटा भी देता है।
- बीएसएनएल ने कुछ ही समय पहले हर संडे को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की सेवा शुरू की थी। बीएसएनएल के प्रीपेड सब्सक्राइबर को हर संडे रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक फ्री अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी।
- बीएसएनएल की की सेवा पाने के लिए यूज़र्स को अब हार्ड कॉपी डाक्यूमेंट्स लाने की जरुरत नहीं है। नए बीएसएनएल कनेक्शन के लिए कंपनी जल्द ही बायोमेट्रिक डाटा और आधार कार्ड नंबर का इसतमल करेगी।
- कंपनी आने वाले कुछ समय में मैसूर ज़ू के बाद मैसूर पैलेस के आस-पास वाईफाई हॉटस्पॉट इंस्टॉल कर देगी। जिससे यूज़र्स को फ़ास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले।

Post a Comment

कोई सवाल हैं, बेझिझक होकर पूछें, हम आपकी जरूर सहायता करेंगे |

أحدث أقدم